New Labour Code: केंद्र सरकार ने खत्म किए 29 पुराने श्रम कानून, महिलाओं और ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को मिलेंगे नए अधिकार
भारत सरकार ने 29 पुराने श्रम कानून खत्म कर 21 नवंबर से चार नए लेबर कोड लागू कर दिए हैं। नए नियमों से 40 करोड़ से अधिक कामगारों को सामाजिक सुरक्षा, समय पर वेतन, ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य जांच और ओवरटाइम जैसे लाभ मिलेंगे।