खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में रहस्यमयी आग ने मचाया तांडव, मकान जलकर खाक; जानें कितनें का हुआ नुकसान
बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले में एक मकान में रहस्यमयी आग लग गई, जिससे करीब 25 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ। मकान में रखे 10 लाख रुपये नकद और लगभग 15 लाख के कीमती जेवरात जलकर खाक हो गए।