Gorakhpur News: खजनी हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को कोर्ट ने सुनाई ये सजा
गोरखपुर पुलिस के लिए शनिवार को एक बड़ी न्यायिक सफलता सामने आई है। वर्ष 2018 में थाना खजनी पर पंजीकृत हत्या के एक सनसनीखेज मामले में मा० न्यायालय ने चारों अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।