Mirzapur News: कर्णावती का रौद्र रूप! रास्ते में फिसला BDC असफाक खान का पैर, तेज धारा में बहने के बाद तलाश जारी
मिर्जापुर के विजयपुर क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) असफाक खान कर्णावती नदी के तेज बहाव में बह गए। बताया जा रहा है कि मिश्रपुर से विजयपुर जाते समय उनका पैर फिसल गया, जिसके बाद वह नदी के पानी में जा गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और उनकी तलाश शुरू कर दी।