एक तरफ राहत, दूसरी तरफ जेल की दीवारें… पूर्व मंत्री कमलेश पाठक की कहानी में नया मोड़
आगरा जेल में बंद पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री कमलेश पाठक को रंगदारी और धमकी के मामले में कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत देने का आदेश दिया, लेकिन अन्य लंबित मामलों के चलते वह अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।