झारखंड में जंगली फूल बना ज़हर! एक ही परिवार के चार बच्चे अस्पताल में भर्ती, हालत नाज़ुक
झारखंड के साहिबगंज जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जंगली फूल खाने से एक ही परिवार के चार बच्चों की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। यह घटना जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोलबंदा गांव की है। फिलहाल चारों बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें रखा गया है।