व्हाट्सएप पर आया एक मैसेज और 2.23 करोड़ रुपये हो गए गायब, फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जाल में फंसे रिटायर्ड नेवी अफसर
नोएडा में साइबर ठगों ने अपस्टॉक्स का नाम और लोगो इस्तेमाल कर 73 वर्षीय रिटायर्ड नेवी अधिकारी से 2.23 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। व्हाट्सएप पर संपर्क कर फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराया गया और मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये निवेश करवा लिए। मामला साइबर थाने पहुंचा, जहां पुलिस जांच में जुटी है।