Jammu Kashmir: कुपवाड़ा के जंगलों में बड़ा एक्शन, सेना ने आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त; रॉकेट लॉन्चर और AK-47 बरामद
उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारतीय सेना और हंदवाड़ा पुलिस ने शनिवार सुबह संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर हफरुदा के घने जंगलों में एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में एक रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) लॉन्चर, एके-47 राइफल की गोलियां, पिस्तौल के कारतूस और बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री बरामद की गई है।