India-China Flight: भारत और चीन के बीच शुरू हुई सीधी उड़ान, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं, जानिये कैसे हुआ संभव
भारत और चीन के बीच पांच साल बाद सीधी उड़ानें फिर शुरू हो रही हैं। 26 अक्टूबर की रात इंडिगो की फ्लाइट कोलकाता से ग्वांगझोउ के लिए रवाना होगी। यह कदम न केवल एयर कनेक्टिविटी की वापसी है बल्कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों में सुधार का भी प्रतीक है।