Independence Day: क्यों भारत की इन दो जगहों पर 15 अगस्त को नहीं मनाया जाता स्वतंत्रता दिवस, जानें इतिहास में 18 अगस्त का महत्व
पश्चिम बंगाल के नदिया और मालदा जिले में 18 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, क्योंकि ये जिले 15 अगस्त 1947 को भारत का हिस्सा नहीं थे। इन क्षेत्रों को भारत में पूरी तरह से शामिल होने में तीन दिन का समय लगा, 18 अगस्त को जब माउंटबेटन ने बंटवारे के नक्शे में सुधार किया। तब से यहां के लोग 18 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।