फर्जी पहचान पत्रों के साथ रह रहे थे भारत में, 38 बांग्लादेशी नागरिकों को आगरा जेल से वापस भेजा
विदेशी अधिनियम में सजा पूरी कर चुके 27 लोगों समेत कुल 38 बांग्लादेशी नागरिकों को भारत से वापस भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को सभी को कड़ी सुरक्षा में जिला जेल से पश्चिम बंगाल रवाना किया गया, जहां से उन्हें बीएसएफ के जरिए बांग्लादेश भेजा जाएगा।