उत्तराखंड के लोकपर्व इगास बग्वाल की धूम परदेश तक, जानिए इसके पौराणिक और ऐतिहासिक कारण
उत्तराखंड का लोकपर्व इगास बग्वाल शनिवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व की पूरे देश में धूम है। इसे बूढ़ी दिवाली या इगास बग्वाल के नाम भी कहते है।इगास बग्वाल केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति का प्रतीक है। दीपावली के 11 दिन बाद इस पर्व को मनाने के पीछे प्राचीन मान्यता है।