पापा रोज करते थे मम्मी के साथ…, मां की हत्या के बाद बेटे ने बताया घर का वो राज; जिसे सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान!
मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि जगदेव ने पहले पत्नी पूजा के साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। दंपती के 10 वर्षीय बेटे सिद्धांत ने पुलिस को बताया कि माता-पिता के बीच आए दिन झगड़ा होता था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।