Fatehpur: डीएम के औचक निरीक्षण से भौचक स्वास्थ्यकर्मी, सीएमएस को दिए ये निर्देश
जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। डीएम ने स्टाफ को साफ-सफाई, समयबद्ध जांच रिपोर्ट और मरीजों से बेहतर व्यवहार के सख्त निर्देश दिए हैं।