नैनीताल की सीमा आर्या बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, सरकार की योजना से बदली जिंदगी
नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ की सीमा आर्या ने उत्तराखंड सरकार की आरईएपी योजना से मिली मदद के बाद साइकिल रिपेयरिंग और टायर वर्क की दुकान खोलकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की। अब वह हर महीने 20 से 22 हजार रुपये कमा रही हैं और दूसरों को भी रोजगार दे रही हैं।