Gorakhpur News: कड़ाके की ठंड में बेहाल खजनी, तहसील प्रशासन पर उठे सवाल
कड़ाके की ठंड, कोल्ड वेव और घने कोहरे ने खजनी तहसील क्षेत्र में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शासन द्वारा ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों, चौराहों और बाजारों में अलाव जलाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन खजनी तहसील क्षेत्र में इन निर्देशों का पालन होता नजर नहीं आ रहा है।