Gorakhpur News: संदिग्ध व्यक्ति के सूटकेस से 99 लाख 9 हजार रुपये बरामद; जांच में जुटी इनकम टैक्स टीम
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर RPF और GRP की संयुक्त टीम ने संदिग्ध युवक मुकुंद माधव मोकामा के सूटकेस से 99 लाख 9 हजार रुपये बरामद किए। युवक नकदी का स्रोत स्पष्ट नहीं कर सका। मामले की जांच आयकर विभाग कर रहा है।