Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में हत्या का प्रयास, पुलिस ने तीन अभियुक्तों को ऐसे दबोचा
अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलुआताल पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या प्रयास के एक मामले में पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में राहत की भावना के साथ-साथ अपराधियों में खौफ भी देखा जा रहा है।