Deoria Road Accident: खुशियों का माहौल मातम में बदला, तेज रफ्तार ने ली महिला की जान; गांव में पसरा मातम
देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में रामनवमी की खरीदारी करने जा रही 45 वर्षीय महिला की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। गंभीर हालत में पहले सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।