Haridwar: पिरान कलियर में 757वां उर्स-ए-साबिर पाक की तैयारियां शुरू, जानें इस बार क्या होगा खास
पिरान कलियर, हरिद्वार में 757वां सालाना उर्स-ए-साबिर पाक रबीउल अव्वल की पहली तारीख से शुरू होगा। सज्जादानशीन शाह अली एजाज कुद्दूसी साबरी की देखरेख में धार्मिक रस्मों की तैयारी जोरों पर है। लाखों जायरीन की आमद के साथ यह आयोजन सूफी परंपरा और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक बनेगा।