Nepal Flood: नेपाल में शवों के अंबार, चितवन में दफनाएं जाएंगे 229 लावारिस शव, रिकार्ड सुरक्षित रखने के खास उपाय
नेपाल के दक्षिणी चितवन जिले में विनाशकारी बाढ़ के बाद हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। लगातार मिल रहे शवों के कारण अस्पतालों में रखने की जगह खत्म हो गई है। प्रशासन ने 229 अज्ञात और लावारिस शवों को दफनाने का फैसला किया है। हर शव का DNA सैंपल लिया जाएगा और पहचान से जुड़े रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाएंगे, ताकि भविष्य में परिजनों की पहचान संभव हो सके।