यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में इंजन फेल, पायलट ने ‘मेडे’ घोषित कर बचाई सभी यात्रियों की जान
यूनाइटेड एयरलाइंस की म्यूनिख जाने वाली फ्लाइट UA108 में टेकऑफ के कुछ ही देर बाद इंजन में खराबी आ गई। पायलट ने “मेडे” अलर्ट जारी कर विमान को सुरक्षित वापस वाशिंगटन डलेस एयरपोर्ट पर उतारा। सभी यात्री सुरक्षित हैं। इन घटनाओं के चलते अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा मानकों को लेकर चिंताएं और तेज हो गई हैं।