5 बेड वाली इमरजेंसी से 18 बेड तक का सफर, हाथरस में क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला?
हाथरस के बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय में नई इमरजेंसी तैयार की जा रही है। करीब 18 बेड वाली इस सुविधा से मरीजों को तत्काल इलाज मिल सकेगा। अस्पताल में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट भी बनाई जा रही है, जिससे गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी।