मुजफ्फरनगर में किसान-मजदूरों के मुद्दों को लेकर गरजे पूरण सिंह, यूपी को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
मुजफ्फरनगर में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने किसानों और मजदूरों से जुड़ी समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने 2 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर आंदोलन की घोषणा की है। संगठन ने प्रदूषण, खाद संकट, बिजली व्यवस्था और चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितताओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं।