CEC-EC नियुक्ति कानून अब बड़ी बेंच के पास, जस्टिस दत्ता की टिप्पणी ने खींचा ध्यान
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े 2023 के कानून को बड़ी बेंच के पास भेज दिया है। सुनवाई के दौरान जस्टिस दीपांकर दत्ता ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर कई अहम टिप्पणियां कीं।