ED Director Rahul Navin Extension: राहुल नवीन पर सरकार का भरोसा कायम, ED डायरेक्टर का कार्यकाल एक साल बढ़ा
ED Director Rahul Navin Extension: केंद्र सरकार ने एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। अब वह 13 अगस्त 2027 तक इस केंद्रीय जांच एजेंसी के प्रमुख बने रहेंगे। कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमिटी ने उनके कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दी है।