40 साल तक की सेवा, फिर भी पेंशन का इंतजार! देवघर में बुजुर्ग कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी
देवघर नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तीन महीने से पेंशन नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेंशनर समाज ने 15 अक्टूबर से धरने की चेतावनी दी है, जबकि डिप्टी मेयर टिप चटर्जी ने दस दिनों में भुगतान की समस्या सुलझने की उम्मीद जताई है…