वैभव सूर्यवंशी 36 साल पुराना सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ 81 गेंदों में 92 रन की तूफानी पारी खेली। वह शतक से सिर्फ 8 रन दूर रह गए और सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। हालांकि, वैभव ने 42 गेंदों में अर्धशतक जड़कर दलीप ट्रॉफी का सबसे युवा और सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।