हिंदी
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास (Img: X)
New Delhi: बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCA) ग्राउंड पर खेले जा रहे दिलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मैच के दौरान एक अहम घटनाक्रम देखने को मिला। मैच के बीच में ही 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन टीम का स्टैंड-इन कप्तान बनाया गया। नियमित कप्तान ईशान किशन के चोटिल होने के बाद वैभव ने टीम की कमान संभाली।
ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच सेमीफाइनल मुकाबले के पहले दिन विकेटकीपिंग करते समय ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन चोटिल हो गए। 19वें ओवर के दौरान उनके बाएं हाथ की उंगली में गंभीर चोट लगी जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।
ये भी पढ़ें - शोर बहुत था… पर बल्ला खामोश रहा! दलीप ट्रॉफी डेब्यू में नहीं दिखा वो ‘वैभव’, क्रीज पर आए और तुरंत चलते बने
बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस टूर्नामेंट के लिए पहले ही ईस्ट जोन टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया था। नतीजतन ईशान किशन की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई।
सिर्फ़ 15 साल की उम्र में दिलीप ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित सीनियर रेड-बॉल टूर्नामेंट में कप्तानी करना वैभव सूर्यवंशी के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। वह इतनी कम उम्र में सीनियर स्तर पर टीम की अगुवाई करने वाले प्रमुख युवा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।
ईस्ट ज़ोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम ने शुरुआती सत्र में ही मौजूदा चैंपियन सेंट्रल जोन को शुरुआती झटके देकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। रजत पाटीदार सेंट्रल ज़ोन टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि रिंकू सिंह उप-कप्तान हैं। टीम में आर्यन जुयाल और यश राठौड़ जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - शोर बहुत था… पर बल्ला खामोश रहा! दलीप ट्रॉफी डेब्यू में नहीं दिखा वो ‘वैभव’, क्रीज पर आए और तुरंत चलते बने
ईस्ट ज़ोन की टीम में ईशान किशन, मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाकर चयनकर्ताओं ने उनकी लीडरशिप स्किल्स को निखारने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है।
ईशान किशन के चोट के कारण मैदान से बाहर जाने के बाद कुमार कुशाग्र ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। अब सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी और उनके प्रदर्शन पर हैं।
Location : New Delhi
Published : 30 August 2026, 3:13 PM IST