बेंगलुरु में नकली कैंसर दवा रैकेट का खुलासा: 50% डिस्काउंट का लालच, 5 करोड़ रुपये की नकली दवाएं बरामद
बेंगलुरु में नकली और रीपैकेज्ड कैंसर दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग की जांच में 90 से अधिक अस्पताल और क्लीनिक जांच के दायरे में हैं। आरोप है कि गिरोह गंभीर बीमारियों की नकली दवाओं को 50 फीसदी तक की छूट देकर सप्लाई करता था। छापेमारी में करीब 5 करोड़ रुपये की नकली दवाएं और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई है।