अस्पताल के OT में युवती को नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म, डॉक्टर हिरासत में; हॉस्पिटल में हंगामा
लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र स्थित तेजस हॉस्पिटल में भर्ती 19 वर्षीय युवती ने इलाज कर रहे डॉक्टर विजय कुमार गिरि पर नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।