दोपहर तक डॉक्टर के कमरे पर लटका ताला, मरीज इलाज के लिए भटकते रहे; डाइनामाइट न्यूज की पड़ताल में खुली पोल
कानपुर देहात के झींझक CHC में डाइनामाइट न्यूज की पड़ताल के दौरान दोपहर 1:17 बजे दंत चिकित्सक के कक्ष पर ताला मिला। मरीजों ने डॉक्टर के न मिलने की शिकायत की। वहीं चिकित्साधीक्षक ने जांच के बाद नोटिस और कार्रवाई की बात कही। इसी दौरान स्वाइन फ्लू को लेकर अस्पताल की तैयारियों का भी जायजा लिया गया।