एक ट्वीट और FIR दर्ज… सपा के आधिकारिक X अकाउंट पर कार्रवाई, पढे़ं पूरी खबर
फतेहपुर में समाजवादी पार्टी के आधिकारिक X अकाउंट पर दर्ज ट्वीट को लेकर पुलिस ने FIR दर्ज की है। आरोप है कि पोस्ट में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मानहानि, अफवाह फैलाने और आपराधिक षड्यंत्र जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।