दिल्ली की जिला अदालतों में वकीलों की हड़ताल: नए ट्रैफिक चालान नियमों के विरोध में कामकाज ठप
दिल्ली की सभी जिला अदालतों के वकील केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में बदलाव और नए चालान निपटारा नियमों के विरोध में आज कामकाज का पूरी तरह बहिष्कार कर रहे हैं। इस हड़ताल के तहत वकील न तो कोर्ट में पेश होंगे और न ही ऑनलाइन पैरवी करेंगे।