दिल्ली जिमखाना क्लब ने केंद्र के आदेश को हाई कोर्ट में दी चुनौती, 27.3 एकड़ जमीन खाली करने के निर्देश पर विवाद
राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित Delhi Gymkhana Club ने केंद्र सरकार के उस आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें क्लब को लुटियंस दिल्ली स्थित अपनी 27.3 एकड़ जमीन 5 जून तक खाली करने का निर्देश दिया गया है। इस मामले ने राजधानी के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।