क्या साइबर ठगी के पैसे वापस मिल सकते हैं? गोरखपुर की इस कार्रवाई ने दिया जवाब
साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच गोरखपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक पीड़िता की पूरी 40 हजार रुपये की ठगी गई रकम वापस दिलाई। थाना कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क ने समय पर दर्ज शिकायत, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और संबंधित बैंक के समन्वय से रकम होल्ड कराकर पीड़िता को वापस दिलाई।