रायबरेली में बाथरूम में मिला विशाल अजगर, मची अफरा-तफरी; Video वायरल
रायबरेली के सीएमओ ऑफिस के पास एक घर के बाथरूम में विशालकाय अजगर मिला, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान दरोगा के वीडियो बनाने की होड़ ने लोगों का ध्यान खींचा।