Ghaziabad News: खोड़ा में तेज रफ्तार कार ने दो मासूमों को रौंदा, चालक फरार; घटना CCTV में कैद
गाजियाबाद के थाना खोडा क्षेत्र के धर्म विहार में तेज रफ्तार कार ने दो मासूम बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में विराज शर्मा के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि पड़ोसी का बेटा आलियान भी घायल हुआ। आरोपी चालक कार समेत फरार हो गया।