Gorakhpur News: दो दिवसीय दौरे पर CDS जनरल अनिल चौहान, CM योगी संग की गोरखनाथ मंदिर में पूजा
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान 2 दिवसीय गोरखपुर दौरे पर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखनाथ मंदिर में पूजा की और गोरखा युद्ध स्मारक के सौंदर्यीकरण तथा गोरखा संग्रहालय के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया।