आग में लिपटा बेजुबान, तमाशबीन बनी इंसानियत; पढ़ें पाली में हैवानियत की खौफनाक कहानी
पाली जिले के पिपलिया कला गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ युवकों ने एक बेजुबान सांड को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। आग में घिरा सांड गलियों में दौड़ता रहा। घटना सीसीटीवी में कैद हुई।