Chandauli: DDU जंक्शन पर चेकिंग के दौरान 60 लाख का कैश बरामद, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन पर गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने आरोपी के पास से करीब 60 लाख रुपए कैश बरामद किया है। आरोपी कैश को यूपी से बिहार पहुंचाने की फिराक मेे था।