मासूम बेटियों को गोद में लेकर टंकी पर चढ़ी बेबस मां, गोरखपुर तहसील से सामने आई रूह कपाने वाली खबर
गोरखपुर सदर तहसील में सहजनवा की कृष्णा कांति सिंह जमीन पर अवैध कब्जे से परेशान होकर अपनी दो मासूम बेटियों के साथ सोमवार सुबह तहसील परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ गई। कैंट पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर वह सुरक्षित नीचे उतरी। न्याय की मांग को लेकर वह तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई है।