डिलीवरी के बाद पीरियड्स क्यों लेट होते हैं? जानिए मेडिकल वजह, मिथक और सही जानकारी
डिलीवरी के बाद कई महिलाओं को पीरियड्स देर से आने की समस्या होती है, जिसे अक्सर बीमारी या हार्मोनल गड़बड़ी समझ लिया जाता है। लेकिन सच्चाई यह है कि यह एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है, खासकर अगर महिला ब्रेस्ट फीडिंग कर रही हो। यह देरी प्रोलैक्टिन नामक हार्मोन की वजह से होती है, जो दूध बनाने के साथ-साथ ओव्यूलेशन को भी प्रभावित करता है। जानिए कि यह बदलाव कितना सामान्य है, कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है और इस दौरान प्रेग्नेंसी का क्या खतरा हो सकता है।