सपा के खिलाफ पुतला फूंकते समय झुलसीं BJP विधायक अनुपमा का अखिलेश यादव ने जाना हाल
उत्तर प्रदेश में महिला जन आक्रोश सम्मेलन के दौरान पुतला दहन कार्यक्रम में आग की चपेट में आकर BJP विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गईं। इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लेने पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनकी इस मुलाकात को राजनीतिक परिपक्वता और मानवीय संवेदना से जोड़कर देखा जा रहा है।