Mohammed Siraj Favourite Food: टीम इंडिया के लिए क्यों सिराज ने छोड़ दी अपनी फेवरेट डिश?
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का क्रिकेटिंग सफर केवल गेंदबाजी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह त्याग और अनुशासन की प्रेरक कहानी भी है। टीम इंडिया के लिए फिटनेस को प्राथमिकता देते हुए सिराज ने अपनी सबसे बड़ी कमजोरी या फिर ये कहें कि सबसे पसंदीदा खाने को तक छोड़ दिया।