Royal Enfield को टक्कर देने आ रही Harley की नई 350cc बाइक, जानें संभावित फीचर्स और कीमत
Harley-Davidson अब तक अपनी बड़ी और महंगी बाइक्स के लिए जानी जाती थी, लेकिन भारतीय बाजार के लिए कंपनी ने नई रणनीति अपनाई है। Harley अब 350cc इंजन वाली छोटी और किफायती बाइक पर काम कर रही है। इस कदम से कंपनी भारतीय ग्राहकों के करीब आ सकती है और नए सेगमेंट में अपनी पहचान बना सकती है।