Bihar Recruitment 2025: राज्य स्वास्थ्य समिति नेत्र सहायक के 220 पदों पर निकाली भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति ने नेत्र सहायक के 220 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त 2025 से 28 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और चयन से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।