Deoria News: रात के अंधेरे में किशोर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती
देवरिया के भाटपार रानी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक किशोर पर चाकू से हमला कर दिया गया। महुआबारी चौराहे के पास हुई घटना में किशोर की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को पहले भाटपार रानी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।