कभी भागलपुर की गंगा में मिलती थी हिलसा, अब 3,000 किलो बंगाल से मंगानी पड़ रही; आखिर कहां गायब हुई ‘इलिस माछ’?
भागलपुर की गंगा से हिलसा मछली की मौजूदगी बेहद कम हो गई है। स्थानीय मछुआरों के मुताबिक कभी मानसून में सुल्तानगंज से कहलगांव तक हिलसा की अच्छी आवक होती थी। अब विशेष मांग पर इसे बंगाल की मंडियों से मंगाया जाता है और कीमत करीब 3000 रुपये किलो तक बताई जा रही है। जानिए फरक्का बैराज, नदी के प्रवाह और हिलसा के प्रवासन के बीच क्या संबंध है।