बंगाली सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री का निधन, पर्दे से अचानक गायब हुईं, फिर कभी नहीं लौटीं ये एक्ट्रेस
बंगाली सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। करीब एक साल से कैंसर से जूझ रहीं अभिनेत्री ने 1972 में फिल्मी करियर शुरू किया था। बंगाली फिल्मों के साथ उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी काम किया और 1990 में आखिरी बार पर्दे पर नजर आई थीं।